NFT क्या है?जिससे लोग करोड़ो की कमाई कर रहे है | NFT KYA HAI ?

अपने मित्रों के साथ साझा करे

NFT क्या है? What is NFT? Non Fungible token , NFT kya hai, NFT meaning , NFT full form, NFT Marketplace

आजकल पूरी दुनिया में NFT काफी चर्चा में है| बॉलीवुड के बड़े- बड़े सेलिब्रिटी भी अपना NFT लांच कर रहे है और करोड़ो डॉलर कमा रहे है | कोई भी NFT  बना सकता है और उसे बेच कर लाखो डॉलर कमा सकता है| चलिए समझते है NFT क्या है ? What is NFT in Hindi?

NFT  KYA HAI? | What is NFT in Hindi?   

NFT (एनएफटी) का मतलब Non Fungible Token (नॉन फंजीबल टोकन) होता है | इससे आप अपने डिजिटल वर्क को एक डिजिटल एसेट बना सकते है| इसे आप बेच सकते है खरीद सकते है |

चलिए इसे  आसान भाषा  में समझते है | आपने एक फोटो क्लिक किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया | लोगो को वह फोटो बहुत पसंद आया और लोगो ने शेयर करना शुरू कर दिया | अब लोगो को यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि यह ओरिजनली किसकी फोटो है | आपको भी ये पता नहीं चलेगा की किन किन लोगो ने आपके फोटो को अपने पास रखा है| 

NFT एक बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो करेंसी की तरह ही क्रिप्टो टोकन है | जब आप अपने फोटो की NFT  बना लेते है तो उसमे आपका कोड दर्ज हो जाता है जिसे कोई भी बदल नहीं सकता | जिससे यह यूनिक बन जाता है

NFT  ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर काम करता है | जिससे आपके फोटो  का रिकॉर्ड सारे  क्रिप्टो नोड्स में रिकॉर्ड हो जाता है |इस प्रकार आपकी फोटो एक डिजिटल  एसेट बन जाती है | आप इसे किसी को बेच सकते है  या कोई इसे इस्तेमाल करेगा तो आपको इसकी रॉयलिटी मिलेगी | इसकी कॉपी नहीं बनायीं जा सकती | 

NFT किसे बना सकते है?

किसी प्रकार का डिजिटल आर्ट ,म्यूजिक, गाने ,फोटो,GIF ,वीडियो क्लिप्स।,पेंटिंग्स  आदि को NFT  बना सकते है | किसी वास्तविक चीज का भी फोटो लेकर NFT  बना सकते है |

 NFT का इतिहास | History of NFT

NFT यानि नॉन  फंजीबल टोकन  को पहली बार 2014 में केविन मैकॉय (Kevin McCoy) और अनिल दास (Anil Das) ने बनाया था |इन्होने पहला NFT  एक वीडियो क्लिप का बनाया था जिसे McCoy की पत्नी जेनिफर ने बनाया था|  

प्रसिद्ध  NFT | Famous NFT

  1. Beeple’s Crossroad
  2.  Beeple’s Ocean front
  3. Cryptopunk
  4. Nyan  Cat
  5. Pak’s ‘The Merge’
  6. Xcopy’s A coin for the Ferryman
  7. Beeple’s Human One

NFT Marketplace क्या है?| What is the NFT marketplace?

NFT BUYING SELLING WEBSITE

NFT Marketplace ,जहां पर आप अपनी डिजिटल NFT को बेच या खरीद सकते है | यहाँ पर NFT की ऊंची दर पर नीलामी होती है| यह अमेज़न की तरह ही marketplace  होता है| प्रमुख marketplace के उदाहरण  इस प्रकार है –

  1. Opensea
  2. Axie Marketplace
  3. Larva Labs/CryptoPunks
  4. NBA Top Shot Marketplace
  5. Rarible
  6. Foundation
  7. SuperRare
  8. Nifty Gateway
  9. Mintable
  10. Theta Drop

FAQ | Frequently Asked Questions

NFT का फुलफॉर्म क्या है ?

नॉन फंजीबले टोकन (Non Fungible Token)

इंडिया की क्रिप्टो करेंसी कौन सी है?

क्रिप्टो करेंसी किसी भी देश का नहीं होता है|  क्रिप्टो करेंसी पर किसी सरकार या बैंक का कण्ट्रोल नहीं है |

क्या NFT सुरक्षित है ?

जी हा , NFT बिलकुल सुरक्षित होता है | NFT ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बना होता है | जिससे यह बिलकुल सुरक्षित है |

क्या खुद से NFT बनाया जा सकता है ?

आप खुद से NFT क्रिएट कर सकते है | इसके लिए आपके पास कोई आर्ट वर्क जैसे कोई पिक्चर, वीडियो, गेम एसेट्स,GIF आदि होना चाहिए | इसे आप Ethereum ब्लॉकचेन पर मिंट करके नफ्त बना सकते है |

निष्कर्ष | Conclusion

इस लेख में आपने जाना NFT क्या होता है ? NFT किसे बना सकते है और बेच कर लाखो डॉलर की कमाई कर सकते है | NFT का इतिहास क्या है | बेचीं गयी प्रसिद्ध NFT कौन सी है |NFT marketplace जहां आप अपनी NFT बेच सकते है और किसी और की खरीद सकते हैं |

और पढ़े

Cryptocurrency क्या है ?

 


अपने मित्रों के साथ साझा करे
Categories NFT

3 thoughts on “NFT क्या है?जिससे लोग करोड़ो की कमाई कर रहे है | NFT KYA HAI ?”

Leave a Comment